पटना, 31 जुलाई 2026
बी.डी. कॉलेज, पटना में आज महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था – “प्रेमचंद की कहानियों में अभिव्यक्त राष्ट्रीय चेतना”।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता कैलाश प्रसाद सिंह, पूर्व अध्यक्ष, हिंदी विभाग, बी.डी. कॉलेज, पटना ने प्रेमचंद की कहानियों में निहित राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जागरण और जनचेतना के विविध आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रेमचंद की रचनाएँ आज भी भारतीय समाज के लिए प्रेरणा-स्रोत हैं और उनमें राष्ट्रीय एकता तथा सामाजिक न्याय की गहरी छाप मिलती है।
कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रेमचंद का साहित्य भारतीय संस्कृति का अमूल्य धरोहर है। उन्होंने विद्यार्थियों और अध्यापकों से आग्रह किया कि वे प्रेमचंद की कहानियों से राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा ग्रहण करें।
इस गरिमामय आयोजन का संचालन हिंदी विभाग के प्रो. शत्रुघ्न शरण सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. लाड़ली कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
सहायक प्राध्यापक डॉ. अमित कुमार ने भी कार्यक्रम की सफलता में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएँ तथा साहित्यप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण साहित्यिक उत्साह और राष्ट्रीय चेतना से परिपूर्ण रहा।
![]()
