पटना, 31 जुलाई 2026

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने आज पटना स्थित डाॅ0 ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी के भ्रमण के दौरान विभिन्न विज्ञान दीर्घाओं एवं आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से साइंस सिटी के संचालन, रख-रखाव एवं आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि डाॅ0 ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी बिहार में विज्ञान, नवाचार एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह केंद्र विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि साइंस सिटी में आने वाले विद्यार्थियों एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा इसे विज्ञान व शिक्षा का एक उत्कृष्ट केंद्र बनाया जाए।

संग में माननीय उपनेता, सत्तारुढ़ दल विधान परिषद् ललन कुमार सर्राफ भी रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.