पटना 14 अगस्त 2026

शुक्रवार को जद (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के उप-मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव एवं मंत्री जमा खां ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके विधिसम्मत एवं त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर मुख्य रूप से विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं कार्यक्रम के समन्वय हेतु पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अरुण वर्मा उपस्थित रहे। 

मीडिया से बातचीत में बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि भरत तिवारी मामले में सरकार ने सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग का गठन किया था। आयोग की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। साथ ही, इस घटना में शामिल अधिकारियों के विरुद्ध भी विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। शराबबंदी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी शराब सेवन के मुखर विरोधी थे। शराबबंदी को लेकर एनडीए सरकार की नीति पूरी तरह स्पष्ट है। इसके लागू होने से समाज में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। इस कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

जमा खां ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार को लेकर गंभीर नहीं हैं। जब भी सदन चलता है, वे छुट्टियां मनाने विदेश चले जाते हैं। नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाने में वे पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बीते बीस वर्षो में सौहार्द और भाईचारे के रास्ते पर चलते हुए बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। अब मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार उसी सोच और संकल्प के साथ जनहित में निरंतर काम कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed