पटना 28 सितम्बर 2026
गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में NSS दिवस एवं “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में NSS स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. श्यामा रॉय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को सामुदायिक एवं सामाजिक सेवा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। इस अवसर पर छात्राओं ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के लिए पंजीकरण कराया और कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम में ऑफिस इंचार्ज डॉ. बिमला चौधरी, बर्सर डॉ. रचना जायसवाल, प्रो. प्रमांशी जयदेव एवं प्रो. रागिनी वर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. दीक्षा सिंह के नेतृत्व में किया गया। अंत में डॉ. दीक्षा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
![]()
