पटना, 15 अगस्त 2026

बी.डी. कॉलेज, पटना में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिवाकर प्रसाद ने महाविद्यालय के सम्मानित शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों, विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस स्वयंसेवकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ परिसर देशभक्ति के भाव से गुंजायमान हो उठा।

ध्वजारोहण के पश्चात महाविद्यालय में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगीत प्रस्तुतियों में छात्र कलश ने “संदेशे आते हैं”, अंकित ने “तेरी मिट्टी में मिल जावाँ” तथा छात्रा पार्थि बंधो ने ऐ मेरे प्यारे वतन की मनमोहक प्रस्तुति देकर वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

नृत्य प्रस्तुतियों में बिहार की प्रसिद्ध मिथिलांचल लोकनृत्य ‘झिझिया’ पर छात्रा अर्चना, कजरी पर कोमल कुमारी, गुजरात के प्रसिद्ध डांडिया पर दीपा एवं अनुप्रिया, महाराष्ट्र की लावणी पर रिमझिम तथा राजस्थान की लोकनृत्य शैली पर डाॅली एवं आर्य ने शानदार प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल संचालन समन्वयक डॉ. विनीता तिवारी ने किया। गीत प्रस्तुतियों का संचालन डॉ. राहुल अमृतराज तथा नृत्य कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीषा प्रियंवदा ने किया। कार्यक्रम के समापन के बाद धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. स्वर्णा कुमार ने किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, शिक्षकेतर कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ, एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे। विविध राज्यों की लोक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को समेटे प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम को अत्यंत मनमोहक, शानदार एवं यादगार बना दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed