पटना, 30 सितंबर 2026

गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में बुधवार को “Mental Health & Well-being” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. रेनू कुमारी के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. श्यामा राय ने की।

इस अवसर पर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की कुलानुशासक डॉ. कीर्ति ने मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक तनाव एवं अन्य मनोवैज्ञानिक समस्याओं के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित सहायता लेने की सलाह दी।

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. मनोरंजन प्रसाद ने मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या की रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने मानसिक तनाव, अवसाद तथा अन्य मनोवैज्ञानिक समस्याओं के प्रारंभिक संकेतों को पहचानने और समय रहते विशेषज्ञ की सहायता लेने पर जोर दिया।

संगोष्ठी में Anhedonia (निराशा की अवस्था), Hallucination (भ्रम) तथा Grandiose Delusion जैसे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। साथ ही मानसिक संकट से जुड़े चेतावनी संकेतों को पहचानने की आवश्यकता बताई गई। वक्ताओं ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर खुलकर बात करना और समय पर सहायता प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में छात्राओं एवं शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की। अंत में डॉ. बिधु बाला ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों, वक्ताओं, शिक्षकों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed