पटना, 16 अगस्त 2026

रविवार को पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने पटना स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा से मुलाकात की। अचानक अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती श्री कुशवाहा के स्वास्थ्य की उन्होंने जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान नीतीश कुमार ने चिकित्सकों से भी भगवान सिंह कुशवाहा के स्वास्थ्य, चल रहे उपचार एवं चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान चिकित्सों ने भगवान सिंह कुशवाहा के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुये कहा कि उन्हें 20 दिनों तक पूर्ण विश्राम में रहने की आवश्यकता है। साथ ही नीतीश कुमार ने चिकित्सकों को उनके बेहतर इलाज एवं समुचित देखभाल के निदेश दिये।

मा0 नीतीश कुमार ने श्री कुशवाहा से आत्मीय संवाद करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें हौसला दिया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि भगवान सिंह कुशवाहा जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.