पटना, 16 अगस्त 2026

रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने प्राचीन शिव मंदिर जो बिहार की राजधानी पटना के पास गंगा नदी के तट पर स्थित श्री गौरीशंकर बैकुंठधाम (बैकटपुर मंदिर) पहुंचकर श्रद्धा एवं आस्था के साथ भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

उन्होंने भगवान गौरीशंकर से बिहार में निरंतर विकास, अमन-चैन और खुशहाली बनाए रखने तथा राज्य के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख-समृद्धि आने की प्रार्थना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण रहा। नीतीश कुमार ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों से लोगों को आस्था, ऊर्जा और सकारात्मकता की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बिहार के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ एवं मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’ सहित पार्टी के कई नेतागण एवं कार्यकत्र्तागण उपस्थित रहें। इस दौरान पार्टी नेताओं सहित प्रदेश की जनता ने भी नीतीश कुमार का स्वागत एवं अभिनंदन किया साथ ही नीतीश कुमार ने भी सभी का उत्साहवर्धन किया एवं कुशलक्षेम जाना।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed