पटना, 19 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सुपौल के बलुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-04 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० डॉ० जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया तथा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बताते चलें कि सुपौल के बलुआ में बुधवार का दिन राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकास की दृष्टि से खास रहा। वैदिक मंत्रों, शंखनाद और श्रद्धा के माहौल के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, विधायक नीरज कुमार बबलू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक शरथ आर०एस० सहित अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।


![]()
