पटना/बेतिया,19 अगस्त 2026

18 अगस्त 2026 को इलाज के लिए पश्चिम चंपारण जिला स्थित महना गांव के नजीर अंसारी की 11 वर्षीय बेटी शाहिना खातून शिशु विभाग में भर्ती हुई।

इस संबंध में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में बच्ची की माता द्वारा उसे गोद में लेकर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने की तस्वीर/वीडियो सामने आया है। मामले की जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि बच्ची जब संस्थान में पहुंची, तब उसकी स्थिति काफी गंभीर थी और वह अचेत अवस्था में थी। बच्ची की मां ने घबराहट में स्वयं उसे गोद में लेकर चिकित्सक के पास पहुंचाया था।

बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसकी माता घबराहट में उसे गोद में लेकर अस्पताल ब्लॉक-सी के प्रथम तल स्थित शिशु रोग विभाग के आपातकालीन कक्ष में चिकित्सक के पास पहुंचीं। इसके बाद बच्ची का तुरंत इलाज शुरू किया गया। फिलहाल शिशु रोग विभाग में उसका इलाज जारी है और उसकी स्थिति में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है। अभी बच्ची की हालत सामान्य है।

बच्ची की मां से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने स्वयं अपनी इच्छा से उसे गोद में लेकर चिकित्सक के पास पहुंचाया था। इस संबंध में वीडियो फुटेज भी उपलब्ध है।

जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि बच्ची के इलाज में अस्पताल प्रशासन की ओर से किसी तरह की लापरवाही या उदासीनता नहीं हुई। बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसके परिजन उसे तत्काल चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जिसके बाद अस्पताल में उसका समुचित इलाज शुरू किया गया। फिलहाल बच्ची की स्थिति में सुधार है।

अस्पताल प्रशासन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत और सजग है। मानव बल की कमी के बावजूद अस्पताल में उपलब्ध सभी सुविधाएं मरीजों को समय पर उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल बच्ची की स्थिति में सुधार है और उसका इलाज शिशु रोग विभाग में जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.