पटना,06 अक्टूबर 2026
पटना कांग्रेस महानगर के अध्यक्ष कुमार आशीष के समन्वय में पटना कांग्रेस महानगर कार्यालय में आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. असदुल्ला खान तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. संजय यादव की चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में नेताओं ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में धनबल के बजाय विचारधारा, संगठन और कार्यकर्ताओं की ताकत के आधार पर अभियान चलाएगी। स्नातक मतदाताओं एवं शिक्षकों के बीच राहुल गांधी के संदेशों तथा कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रखंड एवं बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने, मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित करने तथा कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने की रणनीति बनाई गई। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस का प्रयास देश और बिहार के भविष्य से जुड़े मुद्दों को मतदाताओं तक पहुंचाने का होगा।

बैठक में चुनाव प्रभारी एवं पूर्व विधायक विश्वनाथ राम, सेवादल प्रभारी समसुद्दीन, विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष अभय जायसवाल, सुभाष यादव, अभिषेक कुमार, पवन केसरी, रिजवान अहमद , बिमलेश तिवारी,नीरज यादव ,प्रकाश गुप्ता पुजारी , मंकेश दयाल, निशांत करपटने,विमलेश तिवारी ,सौरभ सिन्हा इबरार रजा, शैली विनोद, शशि भूषण वर्मा व पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]()
