पटना 21 अगस्त 2026
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए बिहार की दो महिला शिक्षकों के चयन पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए शुक्रवार को जारी सूची में गोपालगंज के कुचायकोट स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद और बांका के बिदायडीह स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका खुशबू कुमारी का चयन किया गया है।

श्री तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की दोनों महिला शिक्षकों का चयन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि बिहार के शिक्षक अपने उत्कृष्ट कार्यों से राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।

शिक्षा मंत्री ने दोनों शिक्षिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका सम्मान और उपलब्धि राज्य के अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने दोनों शिक्षिकाओं को भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में इसी प्रकार उत्कृष्ट योगदान देने के लिए शुभकामनाएं दीं।

![]()
