पटना, 22 अगस्त 2026
शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने नालंदा जिला स्थित ग्राम-सिरसी (बराह) हरनौत में भूतपूर्व मुखिया रविन्द्र प्रसाद सिंह के छोटे भाई स्व0 अनिल कुमार सिंह (ललन प्रसाद सिंह) के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुःख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की और साथ ही कहा कि अपनों का बिछड़ना अत्यंत पीड़ादायक होता है। इस कठिन समय में परिवार के प्रति संवेदना और साथ ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि देने वालो में मुख्य रूप से बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह 'गांधी जी’, सांसद कौशलेंद्र कुमार सहित हरनौत विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, नालंदा जिलाध्यक्ष जनाव अरशद साहेब, प्रदेश सचिव संजय कांत, जदयू नेता राजकिशोर सिंह कक्कू, प्रखंड अध्यक्ष रविकांत सिन्हा एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के अशोक कुमार सहित जिला के प्रमुख साथी व समर्थकों की भारी संख्या में मौजूदगी रही।
ज्ञातव्य हो कि ग्रामीण रास्ते में हर टोले-नुक्कडों एवं जगह-जगह पर समर्थकों ने नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए।

![]()
