पटना, 26 अगस्त 2026
जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार आज बिहार सरकार के मंत्री अशोक चैधरी के आवास पर आयोजित महामृत्युंजय जाप एवं पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर नीतीश कुमार ने विधिवत पूजा-अर्चना की तथा भगवान शिव से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने सभी के मंगलमय जीवन और बिहार की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस पूजन में उपस्थित लोगों ने भी नीतीश कुमार का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चैधरी, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता ललन कुमार सर्राफ एमएलसी भी साथ रहे।
![]()
