पटना,26 नवंबर 2026
बी. डी. कॉलेज, पटना के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) दिवाकर प्रसाद के निर्देशानुसार महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई-1 एवं इकाई-2 के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में भारतीय संविधान के मूल्यों, आदर्शों, संवैधानिक अधिकारों तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. निखिलानंद ठाकुर, विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्षता में महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया, विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे एवं संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर विशेष रूप से चर्चा की गयी।

महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 के प्रोग्राम पदाधिकारी, डॉo विजय शंकर विक्रम, सहायक प्राध्यापक, राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं संबंधित लोगों को भारतीय संविधान का शपथ दिलाया गया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी लोगों से भारतीय संविधान को ह्रदय में आत्मसात करने एवं संविधान के अनुसार जीवन जीने की अपील की गयी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के हिंदी बिभाग के वरीय प्रोफेसर शत्रुधन प्रसाद सिंह, डॉ. अमित कुमार, डॉ. रवि कुमार, राजनीति विज्ञान विभाग की डॉ. रूना आनंद, डॉ. अपराजीता, डॉ. राजीव कुमार, समाजशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक, डॉ. यादव गुंजन रामराज, डॉ. सीमा कुमारी, मनोविज्ञान विभाग, पालि विभाग के डॉ. हनुमदीश्वर कुमार सिंह, डॉ. राहुल अमृतराज, प्राचीन इतिहास डाॅ. स्वर्णा कुमार, मैथिली विभाग के डॉ. चक्रधर ठाकुर, डॉ. सरोज कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. मोनिका, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. अनिल कुमार, संस्कृत विभाग के डाॅ. महेश केवट सहित समस्त गणमान्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम का मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-2 की प्रोग्राम पदाधिकारी नीतू तिवारी, सहायक प्राध्यापक, प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग द्वारा किया गया।
![]()
