पटना 26 अगस्त 2026
भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सी.बी.सी.) भागलपुर द्वारा बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के पीएम श्री सीएमएस उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुर में नशा मुक्त भारत अभियान एवं विकसित भारत जी राम जी पर आयोजित दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का आज समापन हो गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि अमरपुर के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण की रक्षा का संदेश देते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान में अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया।

केंद्रीय संचार ब्यूरो भागलपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम में केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं योजनाओं को चित्रों और आंकड़ों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। फोटो प्रदर्शनी के साथ-साथ इसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की गईं ।
नशामुक्ति विषय पर आयोजित आशुभाषण तथा अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जनचेतना लोककल्याण मंच ,पटना द्वारा नृत्य, नुक्कड़ नाटक सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किया गया। साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति, विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं, दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के स्थानीय संवाददाता, जीविका दीदी, सीबीसी के राकेश कुमार, संतोष कुमार तथा प्रभात कुमार आदि उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम का संचालन सीबीसी , मुंगेर के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सुदर्शन किशोर झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सीबीसी, भागलपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने किया ।
![]()
