पटना 12 सितम्बर 2026

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘प्रशिक्षक-प्रशिक्षण शिविर’ का शुभारंभ आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाक़त आश्रम में बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाना तथा प्रशिक्षित प्रशिक्षकों की ऐसी मजबूत टीम तैयार करना है, जो आगे प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान करे।

इस अवसर पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि कांग्रेस का संगठन केवल पदाधिकारियों से नहीं, बल्कि समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं से मजबूत होता है। यह प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, नई समझ और नई जिम्मेदारी का भाव पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और देश के संविधान की रक्षा के लिए जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन आवश्यक है। प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों और विचारों को प्रभावी तरीके से पहुंचा सकते हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। यह प्रशिक्षण शिविर उसी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारा प्रयास है कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली और जनता के मुद्दों को समझकर पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाए।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का सशक्तिकरण और जनसेवा कांग्रेस की प्राथमिकता है। प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम के माध्यम से कांग्रेस को गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और आने वाले दिनों में कांग्रेस के संघर्ष को और धार देगा।

प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने भी इस प्रशिक्षण शिविर में आए हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस मौके पर अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव , प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी रंजीत कुमार मिश्रा , ब्रजेश प्रसाद मुनन, पंकज यादव , डॉ संजय यादव, , बैद्यनाथ शर्मा, डॉ अमन कुमार, चंद्रभूषण राजपूत, कुमारी अनिता , मेनका कुमारी , विनोद शैली, राहुल भारद्वाज, अंकुर कुमार राज सहित प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर में आए हुए अन्य नेता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.