पूर्णिया, 12 सितम्बर 2026

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के रूपौली विधानसभा में बाढ़ ने भीषण तबाही मचा रखी है। ऐसे में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों का हाल जान रहे हैं और हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को सांसद पप्पू यादव ने नाव के सहारे जलमग्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने कोसकीपुर, पुरानी नंदगोला, साधुपुर, अंझरी, आजाद नगर, जमैया टोला, टोपरा, बिंद टोली, ऋषिदेव टोला, दिनासिंह बासा, विजय गांव, बाला टोल, अमानत, मांझी टोला, पंडित टोला, कुर्मी टोला, पुरानी टोपरा एवं डुमरी गांव सहित दर्जनों बाढ़ प्रभावित पंचायतों और गांवों में जाकर हालात का जायजा लिया।

कई इलाकों में कमर से ऊपर तक पानी भरा होने के बावजूद सांसद जी नाव के माध्यम से घर-घर पहुंचे। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं, खाने-पीने, दवा और रहने की परेशानियों को सुना।

20 लाख से अधिक की तात्कालिक मदद

मानवता की मिसाल पेश करते हुए सांसद पप्पू यादव ने अपनी ओर से इन सभी प्रभावित गांवों के बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच कुल 20 लाख रुपये से अधिक की नगद आर्थिक सहायता का वितरण किया, ताकि संकट की इस घड़ी में लोगों को तत्काल राहत मिल सके।

इस दौरान उन्होंने कहा, “आपदा और संकट की इस घड़ी में पूर्णिया की जनता को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। यह समय राजनीति का नहीं, सेवा का है। जब तक एक भी परिवार बाढ़ से परेशान है, पप्पू यादव उनके बीच खड़ा रहेगा।”

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब अधिकांश जनप्रतिनिधि पटना-दिल्ली में हैं, तब सांसद पप्पू यादव ही नाव पर सवार होकर उनके दुख-दर्द में शामिल हो रहे हैं।

सेवा, संवेदना और संघर्ष – यही पप्पू यादव की पहचान है और इसी पहचान के साथ वे पूर्णिया की जनता के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़े हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.