नई दिल्ली/पटना,12 सितम्बर 2026

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने दिसंबर 2026 टर्म एंड परीक्षा (TEE) के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। Student Evaluation Division (SED) द्वारा 10 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना (F.No. IG/SED/2026/) के अनुसार ODL और Online प्रोग्राम के सभी पात्र छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल पर लॉगिन कर फॉर्म भर सकते हैं।

फॉर्म भरने का शेड्यूल:

10.09.2026 से 30.09.2026 तक – बिना लेट फीस के। शुल्क: 200 रुपये प्रति थ्योरी कोर्स।

01.10.2026 से 15.10.2026 तक – लेट फीस के साथ। शुल्क: 200 रुपये प्रति थ्योरी कोर्स + 1100 रुपये लेट फीस।

IGNOU प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा फॉर्म केवल अपने समर्थ पोर्टल लॉगिन से ही भरें और परीक्षा केंद्र एवं पात्र कोर्स का चयन सावधानीपूर्वक करें।

छात्रों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वे सभी निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हों, जिसमें वैध रजिस्ट्रेशन, न्यूनतम अध्ययन अवधि पूरी करना और असाइनमेंट जमा करना (जहां लागू हो) शामिल है।

विश्वविद्यालय ने कहा है कि अंतिम तिथि की भीड़ से बचने के लिए छात्र परीक्षा फॉर्म समय रहते भर दें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.