पटना 27 अक्टूबर 2026
बी. डी. कॉलेज, पटना के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग में सत्र 2026–28 के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए ‘वर्तमान परिप्रेक्ष्य में रामचरितमानस की प्रासंगिकता’ विषय पर वर्ग-संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. लाड़ली कुमारी, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. शत्रुघ्न शरण सिंह, डॉ. अमित कुमार एवं डॉ. रवि कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों को गोस्वामी तुलसीदास की कालजयी कृति रामचरितमानस के साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं नैतिक पक्षों से परिचित कराना तथा समकालीन जीवन में उसकी प्रासंगिकता पर विचार-विमर्श के लिए प्रेरित करना था। विद्यार्थियों ने विषय के विभिन्न आयामों पर अपने विचार प्रस्तुत किए और अपनी तार्किक समझ, अध्ययनशीलता तथा अभिव्यक्ति-कौशल का परिचय दिया।
वर्ग-संगोष्ठी में राखी कुमारी, अंजली कुमारी, भारती कुमारी, जितेंद्र कुमार, अमरकांत कुमार, सरोज कुमार, बाल्मीकि कुमार, दिव्या कुमारी, शिवानी कुमारी एवं वीरसेन कुमार ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं।
विभागीय शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए अकादमिक गतिविधियों में नियमित सहभागिता, स्वतंत्र चिंतन और साहित्यिक कृतियों के समकालीन मूल्यांकन के महत्त्व पर बल दिया। इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में विषय की गहन समझ विकसित करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता एवं वक्तृत्व-कौशल को भी प्रोत्साहित करती हैं।
कार्यक्रम का समापन शैक्षणिक वातावरण में हुआ। इस आयोजन ने स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग की अकादमिक सक्रियता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण बौद्धिक विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
![]()
