पटना 27 अक्टूबर 2026

बी. डी. कॉलेज, पटना में बिहार सरकार की योजना ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के अंतर्गत तृतीय विद्यार्थी सहयोग शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन एवं समापन किया गया। शिविर का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिवाकर प्रसाद के संरक्षण, प्रो. शत्रुघ्न शरण सिंह के नेतृत्व तथा एनईपी नोडल पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार के निर्देशन में किया गया। इसमें महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकों एवं नामित सदस्यों की सहभागिता रही।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों से प्राप्त लिखित आवेदनों एवं मौखिक रूप से प्रस्तुत समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। शिविर की कार्यवाही के अनुसार कुल 01 लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जबकि 17 विद्यार्थियों ने मौखिक रूप से अपनी समस्याएँ प्रस्तुत कीं। प्राप्त समस्याओं के समाधान एवं निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। जिन समस्याओं का समाधान तत्काल संभव था, उनका शिविर के दौरान ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. दिवाकर प्रसाद ने विद्यार्थी हितों को महाविद्यालय की प्राथमिकता बताते हुए ऐसे शिविरों को विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण पहल बताया। एनईपी नोडल पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार के निर्देशन में शिविर की कार्यवाही सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

शिविर में मुख्य कुलानुशासक प्रो. शत्रुघ्न शरण सिंह, डॉ. नंदिनी नारायण, डॉ. कुमारी मोनिका, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. स्वर्णा कुमार, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. सुजान दत्ता एवं डॉ. रवि रंजन सहित अन्य आमंत्रित सदस्य डॉ रवि कुमार , डॉ विनोद कुमार एवं डॉ महेश केवट ने सहभागिता दर्ज की गई। सभी सदस्यों ने विद्यार्थियों की समस्याओं को समझने तथा उनके समाधान की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया।

महाविद्यालय प्रशासन ने इस शिविर को विद्यार्थी-केंद्रित व्यवस्था को सुदृढ़ करने, विद्यार्थियों की शिकायतों के निराकरण तथा महाविद्यालय में सहयोगपूर्ण शैक्षणिक वातावरण विकसित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास बताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.