पटना, 18 सितम्बर 2026

मुख्यमंत्री राहत कोष में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भारतीय जनता पार्टी, बिहार की तरफ से 51 लाख रुपये की सहायता राशि दी। लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की और 51 लाख रुपये का चेक सौंपा।

मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed