पटना, 21 सितम्बर 2026
बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भंडार निगम (बिहार स्टेट वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन) ने 2 करोड़ रूपये तथा बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने 1 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक जितेन्द्र कुमार, सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह, बिहार राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष रमेश चंद्र चौबे, बिस्कोमान के चेयरमैन विशाल सिंह सहित प्रतिनिधिमंडल में शामिल अन्य सदस्य उपस्थित थे।
![]()
