जमुई, 21 सितंबर 2026
जमुई जिले में सोशल मीडिया पर एक नाबालिग छात्रा और उसके मित्र के साथ छेड़खानी और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल होने के मामले में जमुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।

जमुई पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस अत्यंत संवेदनशील मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबंध में जमुई थाना कांड संख्या 428/26, दिनांक 21.09.2026 के तहत BNS की धारा 74 / 76(3)(5) एवं पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 08/12 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

SP के आदेश पर SIT गठित
पुलिस अधीक्षक, जमुई विश्वजीत दयाल के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुश्री दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में एक विशेष SIT टीम का गठन कर छापेमारी की जा रही है।
वर्तमान स्थिति:
पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान कर ली गई है। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और अग्रेतर कार्रवाई जारी है। साथ ही वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से टेक-डाउन कराने की कार्रवाई भी की जा रही है।
![]()
