पटना, 24 सितम्बर 2026
देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत 26 सितंबर को दानापुर के रामजीचक स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत : सेवा चित्र’ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी करेंगे। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री विद्यालय परिसर में लगाई गई छात्र-छात्राओं की चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।

अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में भी होंगे शामिलसंयोग से इसी दिन राज्य के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का भी आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री दानापुर में इस संगोष्ठी में भी शामिल होंगे और शिक्षकों, छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों के साथ सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वे शिक्षा और बच्चों से जुड़े विषयों पर उनके विचार और सुझाव भी सुनेंगे।कार्यक्रम के दौरान सेवा चित्र प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत 26 सितंबर को राज्य के सभी 95,195 सरकारी एवं निजी विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत : सेवा चित्र’ अभियान आयोजित किया जाना है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है।

![]()
