पटना, 24 सितंबर 2026
बी. डी. कॉलेज, पटना में Red FM 93.5 के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘College Ke Tashanbaaz – Game Tera, Fame Tera’ के ऑडिशन का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। हॉल संख्या-3 में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गायन, सोलो एवं ग्रुप डांस, संगीत, इंस्ट्रूमेंटल, रैप, कविता, स्टैंड-अप, मिमिक्री, स्टोरीटेलिंग एवं ओपन माइक सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम को ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता से भर दिया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ ऑडिशन में भाग लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में Red FM टीम का विशेष योगदान रहा। टीम में विश्वजीत कुणाल, सोनल सिंह, RJ शरस श्रीवास्तव, आदित्य दुबे एवं श्री प्रवीण ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दिवाकर प्रसाद ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम की सफलता में मीडिया प्रभारी डॉ. अमित कुमार, डॉ. स्वर्णा कुमार, डॉ. सीमा कुमारी तथा महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग एवं प्रोत्साहन रहा। सभी ने विद्यार्थियों को ऑडिशन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा उनकी प्रस्तुतियों का उत्साहवर्धन किया।
कॉलेज प्रशासन ने Red FM टीम, प्राचार्य महोदय,डॉ. अमित कुमार, डॉ. स्वर्णा कुमार, डॉ. सीमा कुमारी, समस्त शिक्षकगण एवं सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को एक बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का एक यादगार अवसर साबित हुआ।
![]()
