पटना 28 सितम्बर 2026
गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ की झलक ने आते ही दर्शकों के दिलों में प्यार का मौसम ला दिया है। झलक में सुनाई दिए बैकग्राउंड म्यूजिक ने लोगों में खास एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। फैंस ने कमेंट सेक्शन में इस गाने को जल्द रिलीज करने की लगातार डिमांड की, और म्यूजिक की दुनिया के दो दिग्गजों विशाल मिश्रा और मिथुन की जोड़ी की खूब चर्चा हो रही है।

फैंस की इसी डिमांड को देखते हुए मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है। लगातार बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच मेकर्स ‘तुम्हें भी हमसे’ गाने को कल रिलीज करने जा रहे हैं।
मिथुन की खूबसूरत म्यूजिक कंपोजीशन और विशाल मिश्रा की दिल को छू लेने वाली आवाज ने झलक में ही इस गाने की गहराई का एहसास करा दिया था। अब पूरा गाना रिलीज होने के बाद इसकी इमोशनल इंटेंसिटी और भी खुलकर सामने आएगी। साथ ही गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की इंटेंस और पैशनेट केमिस्ट्री भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है।
‘तुम्हें भी हमसे’ सिर्फ एक लव सॉन्ग नहीं, बल्कि दिल को सीधे छू लेने वाली फीलिंग्स का एहसास है।

बता दें कि ‘तुम मेरे हो’ ईशा मालवीय की हिंदी सिनेमा में डेब्यू फिल्म है। फिल्म का डायरेक्शन आशीष पांडा ने किया है। प्रोडक्शन रेवा क्रिएटिव हाउस और देबगुरु फिल्म्स ने किया है। फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी सारेगामा के पास है, जबकि डिस्ट्रीब्यूशन पीवीआर पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है।
फिल्म की प्रोड्यूसर आरती एस और देबिना बनर्जी हैं। रोमांच मेहता और अम्मान रियासती को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में शान आर. ग्रोवर भी अहम रोल में नजर आएंगे, जबकि अनुष्का लुहार इस फिल्म से एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं।फिल्म की स्टोरी और स्क्रीनप्ले निरंजन अयंगर और पूर्वा नरेश ने लिखी है। गानों के लिरिक्स रश्मि विराग मिश्रा, मिथुन, अजीम शिराजी, संजू राठौड़, विवेक वर्मा और गीत सागर ने लिखे हैं। म्यूजिक मिथुन, संजू राठौड़, विवेक वर्मा, कृष, उद्दीपन शर्मा और अर्जुना हरजाई ने दिया है।
प्यार, जुनून और इमोशंस से भरी यह खूबसूरत लव स्टोरी ‘तुम मेरे हो’ 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
![]()
