पटना,18 अक्टूबर 2026
प्रदेश के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने नवरात्र और दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा है कि शक्ति की देवी मां दुर्गा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लाएं। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि वे आम लोगों के साथ-साथ शिक्षकों और विद्यार्थियों को भी शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करें, ताकि वे अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन कर सकें।

श्री तिवारी ने कामना की कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से समाज में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत हो तथा बिहार शिक्षा और विकास के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ता रहे।


![]()
