अमरनाथ प्रसाद की रिपोर्ट
मुंबई 18 अक्टूबर 2026
मुंबई के जुहू इलाके में स्थित पुष्पा पार्क में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की खबर आई है। अभिनेता पर फायरिंग की इस घटना से पूरी इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है।बताया जा रहा है की बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने अभिनेता की कार पर फायरिंग की। जिसमे कुछ लोगों क्व घायल होने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि 7 राउंड फायरिंग हुई है।घटना शाम करीब 7 बजे की है । पुलिस मामले की जाँच कर अपराधियों की तलाश में जुटी है। गोलीबारी के पीछे की वजह फ़िलहाल स्पष्ट नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभिनेता टाइगर श्रॉफ सुरक्षित ,उन्हें कोई गोली नहीं लगी है।पुलिस के मुताबिक, इस गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं ,जिनमे एक एक ऑटो रिक्शा चालक और दूसरा उनका ड्राइवर फिरदोश शामिल है। फिरदोश के बायीं हाथ में गोली लगी है।दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।
गोलीबारी की घटना की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने कुल 15 टीमें बनाई हैं। फॉरेंसिक टीम सीन की जांच कर रही है। वहीं, एक शख्स को सांताक्रुज इलाके से हिरासत में लिया गया है।पुलिस घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने और हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।घटनास्थल और आस-पास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा, “मुंबई में डर फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों को ढूंढ़कर निकालेंगे। जितने भी गैंग हैं उनको खत्म करेंगे।”
बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ एक मैदान से अपनी गाड़ी में निकल रहे थे। इस दौरान उन्हें देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा थे। तभी भीड़ के बीच से उनकी कार को निशाना बनाकर सात राउंड फायरिंग की गई।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। विदेश में बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधु ने इस गोलीबारी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।हालाँकि अभी इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
![]()
