पटना 25 अक्टूबर 2026

बेल्ट्राॅन द्वारा चयनित 5000 के पैनल में शेष बचे 2355 डाटा इन्ट्री ऑपरेटरों के प्रतिनिधिमंडल ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके 7, सर्कुलर रोड, पटना स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात की एवं शेष बचे डाटा एंट्री ऑपरेटरों की ज्वाइनिंग शीघ्र कराने की मांग की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ एवं मुख्य सचेतक संजय गांधी उपस्थित रहे।

चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि वर्ष 2024 में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। अप्रैल 2025 में परीक्षा परिणाम जारी होने और मई-जून 2025 में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक सभी चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। इससे लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के सामने रोजगार और भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

अभ्यथियों ने नीतीश कुमार से आग्रह किया कि उन्हें विभागीय मंत्री के हाथों अविलंब नियुक्ति पत्र मिले और सभी नवनियुक्त अभ्यथियों को बिपार्ड द्वारा एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाय। वहीं,नीतीश कुमार ने सबकी बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और कहा कि वे संबंधित विभाग से आग्रह कर सुनिश्चत करेंगे कि उनकी मांगों पर अविलंब यथोचित कार्रवाई हो।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.