पटना 25 अक्टूबर 2026

जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पूर्व सांसद, जहानाबाद के सुपुत्र एवं घोसी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के विधायक ऋतुराज कुमार के पटना स्थित सरकारी आवास सं0-217, वीरचंद पटेल पथ, पटना में आयोजित गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुये।

इस अवसर पर उन्होंने घोषी विधायक ऋतुराज कुमार एवं उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुये उनके सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

इस मौके पर विधायक ऋतुराज कुमार ने कहा की पार्टी के सर्वमान्य नेता एवं हमसबों के अभिभावक नीतीश कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति हमारे लिए हर्ष एवं सौभाग्य की बात है। वहीं पूर्व सांसद अरूण कुमार ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत करते हुये उनका आभार जताया।

उक्त समारोह में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता सह सदस्य विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ, पूर्व सांसद अरुण कुमार, कुर्था विधानसभा से पार्टी के विधायक पप्पू वर्मा, कुशेश्वरस्थान विधानसभा के विधायक अतिरेक कुमार, इस्लामपुर विधानसभा के विधायक रुहेल रंजन भी शामिल हुये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.