पटना 26 अक्टूबर 2026

राज्यव्यापी सतर्कता अभिचेतना सप्ताह के तहत सोमवार को विकास भवन स्थित शिक्षा विभाग के सभागार में पदाधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सभी ने न तो रिश्वत लेने और न ही देने की शपथ ली। साथ ही, भ्रष्टाचार से जुड़ी किसी भी घटना की जानकारी संबंधित एजेंसी को देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर निदेशक प्रशासन विजय कुमार पांडेय ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा।

राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत सोमवार से हुई। यह एक नवंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करना और ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मजबूत करना है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed