पटना 26 अक्टूबर 2026

बी. डी. कॉलेज, पटना के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर प्रसाद के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के सेहत केंद्र एवं एन.सी.सी. सीनियर विंग (गर्ल्स) की कैडेटों के लिए ‘किशोरावस्था में पोषण’ विषय पर एक विशेष उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को संतुलित आहार, स्वास्थ्य संरक्षण तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. खुशबू फातिमा ने एन.सी.सी. कैडेटों को किशोरावस्था में उचित खान-पान, संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार, रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने, एकाग्रता में सुधार तथा स्वस्थ और ऊर्जावान जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किशोरावस्था जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें उचित पोषण शारीरिक वृद्धि, मानसिक विकास और बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

डॉ. फातिमा ने “स्वस्थ किशोरी, समृद्ध भारत” तथा “सही पोषण, सही वृद्धि, उज्ज्वल भविष्य” के संदेश को रेखांकित करते हुए कैडेटों को अपने दैनिक जीवन में संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और खान-पान की अच्छी आदतों को जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने पर भी बल दिया।

कार्यक्रम में एन.सी.सी. कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा किशोरावस्था में पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। इस प्रकार के कार्यक्रम किशोरियों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता विकसित करने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed