पटना, 26 अक्टूबर 2026

भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी के वक्तव्य को गलत तरीके से पेश कर उनके खिलाफ अमर्यादित प्रदर्शन और पुतला दहन किए जाने के विरोध में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी कल दिनांक 27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को राज्य के सभी जिलों में व्यापक विरोध प्रदर्शन करेगी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करेगी।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन डॉ अजय कुमार पासवान ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा की नकारात्मक राजनीति, राजनीतिक मर्यादाओं के उल्लंघन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उसके रवैये का विरोध किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी के वक्तव्य को तोड़-मरोड़कर पेश करना और उसके आधार पर अमर्यादित राजनीतिक प्रदर्शन करना भाजपा की संकीर्ण राजनीतिक सोच को उजागर करता है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिलों में पूरी मजबूती, एकजुटता और अनुशासन के साथ विरोध प्रदर्शन में भाग लें तथा जनता के बीच भाजपा की राजनीति की वास्तविकता को उजागर करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed