पटना 27 अक्टूबर 2026
मंगलवार को जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार की माननीय विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला मंडल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। आमजनों से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं कार्यक्रम समन्वय हेतु पार्टी की प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा मौजूद रहीं।


![]()
