पटना / बिहारशरीफ,28 अक्टूबर 2026

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026-27 में बी.डी. कॉलेज, पटना के छात्रों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा बरकरार रखा है।

नालंदा कॉलेज, बिहारशरीफ में आयोजित दो दिवसीय इस टूर्नामेंट में बॉयज डबल्स श्रेणी में बी.डी. कॉलेज के स्टार खिलाड़ी विनीत कुमार और प्रेम कुमार हांसदा ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया है।

दोनों खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल, तालमेल और दमदार स्मैश से सभी को प्रभावित किया। खास बात यह है कि इस जीत के साथ उन्होंने पिछले साल के अपने प्रदर्शन में बड़ा सुधार किया है। पिछले साल सिल्वर मेडल जीतने वाली इस जोड़ी ने इस बार सिल्वर को गोल्ड में बदल कर लगातार दूसरे साल कॉलेज का नाम रोशन किया।

इस शानदार जीत पर बी.डी. कॉलेज के स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. अशोक कुमार साव और प्राचार्य प्रो. डॉ. दिवाकर प्रसाद ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed