पटना 28 अक्टूबर 2026

प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक ने कहा कि प्रभावी शैक्षणिक अनुश्रवण और लगातार मार्गदर्शन से विद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता सुधारी जा सकती है। इससे हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।

श्री विवेक बुधवार को सोनपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में संकूल संसाधन केंद्र समन्वयकों (सीआरसीसी) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन भी किया।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में सीआरसीसी की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्हें विद्यालयों का नियमित अनुश्रवण करना चाहिए। साथ ही, शिक्षकों को शैक्षणिक सहयोग देना चाहिए।

प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सीआरसीसी अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन करें। इससे विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर और बेहतर होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.