पटना 03 नवंबर 2026
बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के परिणामों की घोषणा के बाद विजयी उम्मीदवारों को बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सभी निर्वाचित उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है। दोनों नेताओं ने विश्वास जताया कि युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारी संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहित के मुद्दों पर संघर्षशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

संगठनात्मक चुनाव में पटना जिले के मनेर निवासी बिट्टू राज यादव बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर मनीष यादव, रिद्धि गांधी एवं राजकरण कुमार ने जीत दर्ज की है।

महासचिव पद पर विशाल कुमार यादव, मुकुल कुमार, चितरंजन कुमार, शशांक शेखर एवं विकास सिंह निर्वाचित हुए हैं।

इस संगठनात्मक चुनाव के माध्यम से बिहार के विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, जिला महासचिव एवं विधानसभा महासचिव के पदों पर भी नए पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ है।
![]()
