पटना,22 नवंबर 2026
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने आज पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित ‘ब्रीथकॉन 2026’ के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने फेफड़ा रोग विशेषज्ञों, वरिष्ठ चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच अपने विचार साझा किये।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साँस हमारे जीवन का आधार है। इसलिए फेफड़ोंऔर साँस से जुड़ी बीमारियों को गंभीरता से लेना जरूरी है। आज टीबी, अस्थमा, सीओपीडी, फेफड़ों का कैंसर और स्लीप एपनिया जैसी बीमारियाँ लोगों के स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बन रही हैं। इन बीमारियों से बचाव और इलाज में विशेषज्ञ डाॅक्टरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

स्वास्थ्य मंत्री ने ‘ब्रीथकॉन 2026’ जैसे कार्यक्रम की सराहना की और कहा की ऐसे मंच के माध्यम से डाॅक्टरों को नई जानकारियाँ और इलाज के बेहतर तरीके सीखने तथा अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिलता है और अस्पतालों को भी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।

आगे उन्होंने कहा कि श्वसन संबंधी बीमारियों से बचने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच कराना और सही इलाज कराना जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्री ने अपील करते हुये कहा की हमसभी को बिहार को स्वस्थ बनाने के लिए मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।

![]()
