पटना,22 नवंबर 2026

कवि कोकिल महाकवि स्व० विद्यापति जी की पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यापति भवन में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्व० विद्यापति जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक रत्नेश कुमार, विधायक विनोद नारायण झा सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व० विद्यापति जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed