पटना 15 सितम्बर 2023
एक तरफ देश के हर कोने-कोने में लोकतंत्र दिवस मनाया जा रहा है तो दूसरी तरफ चाणक्य शक्ति लोकतंत्र को लेकर सवाल उठा रही है। बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र मनीष मिश्रा ने चाणक्य शक्ति का जबसे गठन किया है वह देश और राज्य की राजनीति कारों पर सवाल उठाते आ रहे हैं।

शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर चाणक्य शक्ति के संस्थापक एवं अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया है कि देश के युवाओं से अपील करता हूं कि हमारी ऐतिहासिक धरोहर पाटलिपुत्र जो पहले भारत की राजधानी थी अतः जबतक सभी राजनीतिक पार्टियाँ अपने घोषणा पत्र में पाटलिपुत्र को पुनः भारत की राजधानी नहीं बनाती हैं तब तक उनके पक्ष में मतदान नहीं करें। वही उन्होंने कहा कि 2300 सौ साल पहले पंडित चाणक्य ने घूम-घूम कर राष्ट्रीयता का अलख जगाया था, वह घनघोर राष्ट्रवादी थे उसके बाद राष्ट्रवादी गांधी जी को हीं मैं मानता हूं। चाणक्य शक्ति का मकसद भी यही है।

वही उन्होंने कहा कि आज 15 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के तौर पर हम मनाते है पर हमारा लोकतंत्र खतरे में है और देश हीं नहीं विश्व के हर प्रांत आज लोकतंत्र खतरे के जद में है। चाणक्य शक्ति “वसुधैव कुटुम्बकम” को मानती है, जहां संपूर्ण विश्व एक बड़ा परिवार है, जहां हर व्यक्ति इस परिवार का एक सदस्य है। इसके लिए चाणक्य शक्ति प्रहरी के रूप में खड़ा हुआ है, जो अभी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अपने देश के सभी लोगों को अपने लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक सूत्र में बांध कर विश्वास जगाएगी। लोकतंत्र संख्या के बल पर चलती है इसके लिए सबसे पहले हमारे चाणक्य शक्ति के विचार धारा से जुड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। बाद में यही चाणक्य शक्ति पूरे विश्व में सदस्यता अभियान चला कर अपने विचार धारा से अलख जगाने का काम करेगी।