बिहार शरीफ 07 जून 2024

हरनौत स्थानीय नगर पंचायत के 21 चिन्हित स्थानों पर कचरा पेटी लगाने का कार्य शुरू हो गया है। विभिन्न स्थानों पर इसे लगाया जा रहा है। जिन स्थानों पर इसे लगाया जा रहा है उसकी सूची बनाई गई है।इस सूची के अनुसार सभी स्थानों पर इसे रखा जा रहा है। इसके लिए स्थलीय वेरीफिकेशन भी हो रहा है।

इसकी जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी शम्स रजा ने बताया कि नप में प्रमुख चौक चौराहे पर इसे लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 11 हजार लीटर के एक हरा व एक गीला डस्टबिन रखा जा रहा है।जिसमें वार्ड संख्या 6 में सिंह पेट्रोल पम्प डिहरीगढ़ ओभर ब्रिज के नीचें , रघुवंशी पेट्रोल पम्प के निकट स्टेशन रोड फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचें , वार्ड नं.-07 में दशरथ पासवान के पास फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे , वार्ड नं.-05 में बाबा बकतौर मंदिर के निकट, वार्ड नं.13 के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने ओवर ब्रिज के नीचे ,वार्ड नं.-12 एवं 13 के थाना मोड़ के निकट,वार्ड नं.-12 एवं 15 में बीच बाजार रोड़ एवं मछली मार्केट के पास ओवर ब्रिज के नीचे ,वार्ड नं.-15 के गोनावां रोड मोड़ के निकट ओवर ब्रिज के नीचे, वार्ड नं.-14 में सेन्ट्रल बैंक के पास ओवर ब्रिजे के नीच, वार्ड नं.-14 में राम जानकी आई०टी०आई० चंडी मोड़ चौराहा के निकट, वार्ड नं.04 में काली स्थान के निकट तेराहा पर ट्रॉन्सफर्मा के निकट, वार्ड नं.-15 में चण्डी मोड़ के निकट ओवर ब्रिज के नीचे,वार्ड नं.-16 में रूपसपुर नेशनल हाईवे चौराहा के निकट ओवर ब्रिज के नीचे,वार्ड नं,.-17 में गोनावां रोड राम जानकी मंदिर के तेराहा मोड़ के निकट, वार्ड नं.17 में गोनावां रोड कृषि विज्ञान केन्द्र के निकट , वार्ड नं.-10 में रेलवे स्टेशन के पश्चिम शुलभ शौचालय के निकट , वार्ड नं.-07 में वीर कुंवर सिंह चौराहा के निकट,वार्ड नं-11 सी०ओ० हरनौत के आवास के पूर्व की तरफ लिंक सड़क के निकट , वार्ड नं.-11 एवं 13 में डाकबंगला के निकट , वार्ड नं.-07 एवं 09 के जलगोविन्द पथ पर हरिजन कॉलोनी एवं श्रीचन्दपुर लिंक सड़क के तेराहा मोड़ पर एवं वार्ड नं.-03 चण्डी रोड पोरई गांव के पूरब शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed