पटना 15 सितम्बर 2024

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सदाकत आश्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ,पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा , महिला कांग्रेस की प्रभारी सुषमा यादव एवं प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शरवत जहां फातिमा आदि नेताओं ने पार्टी ऐप के माध्यम से सदस्यता अभियान की शुरुआत की।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की यह दूरदर्शिता ही थी कि उन्होंने देश की आधी आबादी को राजनीति के साथ जोड़ने और उसकी आवाज को मुखर तौर पर उठाने हेतु पार्टी के एक विंग के रूप में महिला कांग्रेस की स्थापना की। उन्होंने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी को आज भी पूरे विश्व में आयरन लेडी के रूप में जाना जाता है जिन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में पाकिस्तान के करीब एक लाख सैनिकों को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया।

इस दौरान पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा सुनिश्चित हो सके इसके लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सदस्यता अभियान की शुरुआत के दौरान पार्टी की महिला विंग की अध्यक्ष शरवत जहां फातिमा ने कहा कि पूरे प्रदेश में जिला से लेकर पंचायत और फिर गांव तक ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी का सदस्य बनाया जाए इसके लिए पार्टी संगठन ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है।

कार्यक्रम के दौरान विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, विधायक प्रतिमा कुमारी दास, महिला कांग्रेस की प्रभारी सुषमा यादव, शरवत जहां फातिमा, भावना झा, अमिता भूषण, मधुबाला, मनीषा पाण्डेय, निर्मलेन्दु वर्मा, कपिलदेव प्रसाद यादव, लाल बाबू लाल, अनिल कुमार, ब्रजेश पाण्डेय, विनोद यादवए आलोक हर्ष, शिशिर कौन्डिल्य, सुधा मिश्रा, सौरभ सिन्हा, राजकिशोर सिंह, आशुतोष शर्मा, निधि पाण्डेय,सुदय शर्मा. मो0 कामरान, दुर्गा प्रसाद, शशिकांत तिवारी, विशाल झा, अखिलेश्वर सिंह, राजेश मिश्रा, धनंजय शर्मा,संतोष कुमार श्रीवास्तव, विमलेश तिवारी, वसी अख्तर, देवी दत्ता, ज्योति, रूचि आदि लोग मौजूद थे।।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.