पटना, 09 जनवरी 2023

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंजाब के संगरूर में बिहार के 5 मजदूरों की दम घुटने से हुयी मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि पंजाब सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतक के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.