मुंबई, 18 दिसंबर 2024

आमिर खान की फिल्म ‘लापता लेडीज’ भले ही ऑस्कर अवॉर्ड-2025 से बहार हो गई है लेकिन भारत को इंडो-ब्रिटिश प्रोड्यूसर संध्या सुरी की हिंदी फिल्म ‘संतोष से अभी भी उम्मीद है। फर्क बस इतना है की इस फिल्म को आमिर खान की फिल्म ‘लापता लेडीज’ की तरह ‘फॉरेन फीचर फिल्म’ कैटेगरी में ब्रिटेन की ब्रिटिश एकैडमी की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा गया है। ‘संतोष’ अकादमी अवार्ड की टॉप 15 इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुई फिल्मों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गई है।

‘संतोष’ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को सबसे पहले कान फिल्म फेस्टिवल में रिलीज किया गया था। फिल्म को देखने के बाद स्क्रीनिंग के दौरान मौजूद ऑडियंस ने इसकी खूब तारीफ भी की थी। ‘संतोष’ की स्क्रीनिंग अब तक कई फेस्टिवल में हुई है। लेकिन मेकर्स ने इसे थिएटर या ओटीटी पर रिलीज नहीं किया है।

इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर भारत में की गई है। फिल्म ‘संतोष’ में शहाना गोस्वामी ,सुनीता राजवार, संजय बिश्नोई, कुशाल दुबे, नवल शुक्ला और प्रतिभा अवस्थी ने मिख्य भूमिका निभाई है।इंडो-ब्रिटिश प्रोड्यूसर संध्या सुरी ने ‘संतोष’ का निर्देशन किया है और वो ही इस फिल्म की राइटर भी हैं।

बताते चलें कि संध्या सुरी एक फिल्म मेकर हैं। उनके पिता इंडिया से ब्रिटेन गए थे और संध्या का जन्म ब्रिटेन में हुआ था। संध्या सिर्फ फिल्में प्रोड्यूस नहीं करतीं. वो फिल्म का लेखन और निर्देशन भी करती हैं। अपनी फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट भी वो खुद ही लिखती हैं। डॉक्युमेंट्रीज़ बनाना भी उन्हें पसंद है। 19 साल पहले उनकी बनाई हुई डॉक्यूमेंट्री ‘आई फॉर इंडिया’ की लोगों ने खूब तारीफ की थी। भले ही संध्या ब्रिटेन में रहती हो, लेकिन अपनी फिल्मों में वो ज्यादातर भारत की कहानियां बताती हैं। उनकी फिल्म ‘संतोष’ भी उत्तर भारत की कहानी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed