मुंबई 23 दिसंबर 2024
प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता श्याम बेनेगल का इस दुनिया को अलविदा कह कर जाना पूरी इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है। 8 बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होनेवाले श्याम बेनेगल जी ने 90 वर्ष की उम्र में मुम्बई सेंट्रेल स्थित वोकार्ट अस्पताल में आज 23 दिसंबर को शाम 6 बजकर 30 मिनट पर आखिरी सांस ली।
बताया जा रहा है कि वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे बावजूद भी वे अलग अलग परियोजनाओं पर काम कर रहे थे। श्याम बेनेगल की बेटी पिया बेनेगल ने मीडिया को यह जानकारी दी।बताया जा रहा है कि श्याम बेनेगल क्रॊनिक किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और वो इस बीमारी के अंतिम चरण में पहुंच गये थे।
श्याम बेनेगल ने अपने करियर में 24 फिल्में, 45 डॉक्यूमेंट्री और 1500 एड फिल्म्स बनाई हैं। उन्हेंन 1976 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 1991 में श्याम बेगेन को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।
श्याम बेनेगल के निधन पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सहित कई बड़े राजनेताओं ने भी दुख जाहिर किया है। उत्तरप्रदर्श के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी संवेदनाये व्यक्त कि है। उन्होंने लिखा है “प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक ‘पद्म भूषण’ श्री श्याम बेनेगल जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। भारतीय सिनेमा को विश्व में नई और अद्वितीय पहचान दिलाने में उनका अविस्मरणीय योगदान था। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति और उनके शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति। ” बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि स्व. श्याम बेनेगल ने सामाजिक मुद्दों पर कई फिल्मों का सफल निर्देशन किया था। उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था। उनके निधन से कला और फिल्म जगत को गहरी क्षति पहुंची है। फिल्ममेकर शेखर कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दुख जाहिर किया है. उन्होंने लिखा- वो सिनेमा की नई वेव लेकर आए थे. #shyambenegal को हमेशा ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा।