पटना 31 दिसंबर 2024

विकास भवन स्थित, स्वास्थ्य विभाग के सभागार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नया साल 2025 स्वास्थ्य विभाग में नौकरी वाला साल होगा। स्वास्थ्य विभाग में बड़ी संख्या में नौकरियों होंगी। उन्होंने कहा कि नए साल में पीएमसीएच में बन रहे नए भवन के पहले फेज का उद्घाटन होगा। इसके साथ साथ नए साल में राज्य में 800 नए अस्पतालों का भी उद्घाटन किया जाएगा। नए साल में नई स्वास्थ्य सुविधाओं को जनता तक सुलभ तरीके से पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

श्री पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, संचालित योजनाओं की प्रगति और भविष्य की प्राथमिकताओं पर गहन चर्चा की गई। समयबद्ध तरीके से लक्ष्यों को पूरा करने का निर्देश दिया और कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को प्रत्येक नागरिक तक सुगमता से पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण के लक्ष्य को समय पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया। विक्रम, मोहनिया और महेशकोट में ट्रामा सेंटर को बनाने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने पर भी जोर दिया गया। स्वास्थ्य केंद्रों की सुरक्षा के मानकों को बढ़ाने के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर क्वालिटी के कैमरा लगाए जाएंगे। इस बैठक में राज्य में चल रही स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

श्री पांडेय ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम करें। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बैठक में प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग, संजय सिंह, सचिव, स्वास्थ्य विभाग, सहर्ष भगत, कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, धर्मेंद्र कुमार, प्रबंध निदेशक, बीएमएसआईसीएल, आदित्य प्रकाश, अपर सचिव, प्रतिभा रानी, परियोजना निदेशक, बिहार एड्स कंट्रोल सोसायटी, शशांक शेखर सिन्हा, सी.ई.ओ, बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति, अमिताभ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री के आप्त सचिव के साथ स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed