पटना 14 जनवरी 2025

माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार, 13 जनवरी 2025 को ओडिशा के मयूरभंज जिले में डेयरी और पशुधन क्षेत्र में प्रभावशाली पहलों की एक श्रृंखला का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) की अगुवाई में इन कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण आजीविका को बढ़ाना, पशुधन उत्पादकता में सुधार करना और क्षेत्र में महत्वपूर्ण पोषण संबंधी चुनौतियों का समाधान करना है।

इस कार्यक्रम में मत्स्य पालन, पशुपालन तथा डेयरी मंत्रालय और पंचायती राज केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह, केंद्रीय  शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान; मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी और पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन  और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.