पटना 11 मार्च 2025

आज बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के प्रांगण में होली मिलन समारोह धूम-धाम से मनाया गया जिसमें एक दूसरे पर फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा कर होली की बधाई दी । चैम्बर अध्यक्ष सुभाष पटवारी ने कहा है कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा एवं एकता का प्रतीक है । होली हमें सभी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने की प्रेरणा प्रदान करती है । इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज की ओर से होली के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष होली मिलन समारोह का आयोजन कर आपसी मेल-जोल को और प्रगाढ़ किया जाता है ।

चैम्बर अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि चूंकि रंग एवं अबीर में कई प्रकार के रसायनों का प्रयोग होने लगा है, जो शरीर की त्वचा को तो नुकसान करता ही है साथ ही साथ पर्यावरण को भी प्रदूषित करता है और इससे जल की भी बर्वादी होती है । इसी को ध्यान में रखते हुए चैम्बर ने पर्यावरण अनुकूल गुलाल, रंग-अबीर रहित फूलों की होली का आयोजन किया है । उन्होंने कहा कि इस अवसर पर आगन्तुकों के लिए होली के पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ उनके मनोरंजन हेतु साईं म्यूजिकल ग्रूप के कलाकारों ने होली के पारंपरिक गीतों एवं नृत्यों से सभी श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया ।

पटवारी ने कहा कि चैम्बर द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में चैम्बर परिवार के सदस्यों के साथ-साथ राज्य के सभी तबके के गणमान्य महानुभाव सपरिवार इस समारोह में सम्मिलित होकर एक दूसरे पर फूल की वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दी I इस समारोह में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, माननीय विधायक संजीव चौरसिया एवं अरुण कुमार सिन्हा, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, भारत सरकार के पूर्व मंत्री राम कृपाल यादव, महापौर सीता साहू, उप महापौर रश्मि चंद्रवंशी के साथ-साथ भारत सरकार एवं बिहार सरकार के वरीय अधिकारीगण, पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, बैंक के अधिकारीगण, अधिवक्ता एवं न्यायिक सेवा के अधिकारी पधारकर चैम्बर परिवार का उत्साहवर्द्धन किया I

समारोह में चैम्बर के उपाध्यक्ष आशीष शंकर एवं प्रदीप चौरसिया, महामंत्री पशुपति नाथ पाण्डेय, कोषाध्यक्ष सुबोध जैन, पूर्व अध्यक्ष पी० के० अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष एनo केo ठाकुर, कार्यक्रम के चेयरमैन मुकेश कुमार जैन, को-चेयरमैन अजय गुप्ता एवं पवन भगत, पूर्व कोषाध्यक्ष विशाल टेकरीवाल, गणेश कुमार खेतडीवाल, सुनील सराफ, शशि गोयल, राकेश कुमार, आशीष प्रसाद, राजेश जैन, राजेश माखारिया, रमेश गाँधी, अशोक कुमार के साथ-साथ बड़ी संख्या में उद्यमी एवं व्यसायी सपरिवार समारोह में सम्मिलित हुए ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed