पटना 02 सितम्बर 2025

मंगलवार को जनता दल (यू0) के प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित मिलन समारोह में युवा जाप पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बबन यादव एवं बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डाॉ. सुरेंद्रनाथ सिन्हा ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासपरक नीतियों से प्रेरित होकर जनता दल (यू0) का दामन थामा। माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सभी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर कई पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्तागण ने भी जदयू में शामिल होकर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सभी नए साथियों का जदयू परिवार में हार्दिक स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बबन यादव और डॉ. सुरेंद्रनाथ सिन्हा के आने से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासपरक नीतियों और जनहित के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता से जनता खासा प्रभावित है, जिसके चलते निरंतर नए साथी जदयू से जुड़ रहे हैं और ‘मिशन 225’ को साकार करने के लिए समर्पित हैं।

विधानपरिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि नीतीश सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, पाँच वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने आह्वान किया कि ‘‘2025 में 225 – फिर से नीतीश’’ के संकल्प को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ता सरकार की इन उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाएँ।
माननीय विधानपार्षद भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में सभी साथियों को एकजुट होकर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मजबूती देनी है और बिहार की बागडोर पुनः उनके हाथों में सौंपनी है।
इस कार्यक्रम में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, सतीश कुमार, अनिल कुमार, डाॉ. भारती मेहता, अंजुम आरा एवं विरेन्द्र दांगी सहित अनेक गणमान्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.